कियारा ने किया इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक वीडियो शेयर ...

By Tatkaal Khabar / 23-04-2020 03:01:47 am | 26386 Views | 0 Comments
#

लॉकडाउन के बीच ज्यादातर फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने भी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर थ्रोबैक वीडियो में बच्ची आलिया (किआरा का असली नाम) को उसके पसंदीदा सिंड्रेला कप से पानी पीते हुए देखा जा सकता है।

Kiara Advani biography in hindi films husband real life
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "दूध का दूध, पानी का पानी.. और सिंड्रेला (प्राचीन लोककथा का कैरेक्टर) को लेकर मेरा जुनून।"

एक अन्य वीडियो में, कियारा को एक बैलेरीना पोशाक में भरतनाट्यम करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी मम्मी ने उसका दिल बहलाया।

उन्होंने कहा, "मम्मी ने सोचा कि मैं बोल्शोई बैलेट में शामिल हो जाऊंगी, लेकिन मैंने बॉलीवुड को चुना।"

फिल्म कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने उनके पीने के पानी के वीडियो पर टिप्पणी की, "मुझे ये कप याद हैं।"