डेलीवेज वर्कर्स के परिवार को मदद कर रही परिणीति चोपडा

By Tatkaal Khabar / 08-05-2020 03:29:29 am | 13613 Views | 0 Comments
#

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कोरोना वायरस संकट के बीच एक हजार डेलीवेज वर्कस के परिवार की मदद करने के लिए आगे आई हैं।

पूरा देश इस वक़्त कोरोना संकट का सामना कर रहा है। इस मुश्किल समय में देश की कई हस्तियों और बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। कहीं ऑनलाइन कॉन्सर्ट आयोजन करके डोनेशन मांगा जा रहा है तो कहीं किसी और तरीके से। अब इसी सिलसिले में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कुछ लोगों के साथ वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी। उनकी इस वर्चुअल डेट से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल 1000 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों के 4000 सदस्यों को राशन देने के लिए किया जाएगा।

कोरोना के कहर के चलते दैनिक मजदूरी कर पैसा कमाने वाले लोगों के सामने रोज की आवश्यकता पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है। कई सेलेब्स ने कई तरह के अभियान चलाकर उनकी जरूरत पूरी करने की कोशिश की है। अब इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

परिणीति चोपड़ा डेलीवेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आई हैं। परिणीति एक कैंपेन से जुड़ी हैं जिसमें जरूरतमदों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। परिणीति 1000 दैनिक वेतन भोगियों के 4000 परिवारजनों को भोजन की व्यवस्था कर रही हैं जो महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु में परिवारों को वितरित किया जाएगा।मदद करने वालों में से पांच लकी विनर्स के साथ परिणीति वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी।


परिणीति ने कहा कि लाखों बेरोजगार दिहाड़ी मजदूर हैं, जो कोरोना वायरस संकट के कारण दो जून की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे लॉकडाउन के दौरान वे कमाई करने में असमर्थ हैं और यह उन्हें जोखिम में डाल रहा है! किसी को भी भूखे सोने नहीं जाना चाहिए, इसलिए हम थोड़ा फर्क करें और भारत के अपने साथी भाइयों और बहनों का ख्याल रखें।