बिना जिम इक्व‍िपमेंट के वर्कआउट कर रही है प्रियंका चोपड़ा

By Tatkaal Khabar / 11-05-2020 03:03:59 am | 16443 Views | 0 Comments
#

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में बिना जिम इक्व‍िपमेंट के वर्कआउट कर रही है। लॉकडाउन में लोग अपने घर में बंद हैं। ऐसे में जिम जाने वाले लोग भी किसी तरह घर में ही वर्कआउट कर रहे हैं।

 
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी मस्ती करते हुए ऐसा ही एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिना किसी जिम इक्व‍िपमेंट के वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रियंका इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। वह सोफे पर लेटी हुई हैं और डंबल्स की जगह सोफे के पीछे खड़ी बच्ची को अपने हाथों से उठा रही हैं। प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा, ‘नो जिम नो प्रॉब्लम।’ उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।