कुछ गिफ्ट आइटम आप बिना सोचे नहीं रखे घर पर होगा नुकसान

By Prashant Jaiswal / 21-01-2017 04:29:31 am | 28113 Views | 0 Comments
#

अक्सर ही  हम लोगो को कोई भी रिलेटिव्स या फ्रेंड्स फेस्टिवल या शादी में तोहफा गिफ्ट करते है और वो गिफ्ट हम लोग बिना कुछ भी सोचे समझे अपने घर में सजा कर भी रखते है लेकिन हम ये नहीं सोचते है की इसका क्या असर हमारे जिंदगी पर पड़ेगा | वास्तु के हिसाब से हमें ऐसा नहीं करना चाहिए आइये ये जानते है की कौन कौन सा गिफ्टिंग आइटम हम लोग घर में रख सकते है और कौन सा नहीं | 

किसी को भेंट में हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीर व मूर्त‌ि देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता है। 
 उपहार में डूबते जहाज की मूर्ति मिलना अौर उसे घर पर रखने पर ये अशुभ फल प्रदान करती है। इससे आर्थिक नुक्सान भी होता है। 
 
किसी को भी चाकू-छुरी जैसी चीजें उपहारस्वरुप नहीं देनी चाहिए। यदि ऐसी चीजें उपहार में मिल जाए तो उसे घर में न रखें। इससे पारिवारिक सदस्यों में कलह होता है।
 
इसी प्रकार किसी को काले वस्त्र भी उपार में नहीं देने चाहिए। यदि कोई आपको दे तो ये अपशगुन माना जाता है। इसे दुख, कष्ट, पीड़ादायक अौर मृत्यु कारक माना जाता है। इसी कारण से शादी के एक साल तक काले वस्त्र पहनना अच्छा नहीं माना जाता है।
 
किसी को भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। जूतों को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। यदि प्रेमी ऐसा उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग हो सकते हैं।
 
रुमाल भी भेंटस्वरुप नहीं देना चाहिए। इससे जीवन में कष्टों का आगमन होता है। 
 उपहार में घड़ी देना भी शुभ नहीं माना जाता। घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।