लॉकडाउन के बाद सिनेमा और थिएटर बिजनेस में आएगा बदलाव : कंगना

By Tatkaal Khabar / 01-06-2020 03:23:24 am | 19868 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि लॉकडाउन के बाद सिनेमा और थिएटर बिजनेस में काफी बदलाव आएगा।

 
कंगना रनौत का मानना है कि जैसे ही कोरोना वायरस का कहर खत्म होगा और लॉकडाउन खुलेगा, तो सिनेमा और थिएटर के बिजनेस में कई बदलाव आएंगे। लॉकडाउन के बाद पता नहीं हम किस मोड़ पर खड़े होंगे। ऐसे में जिंदगी उन्हें जिस ओर ले जाएगी, वह चलेंगी।

कंगना ने कहा कि फिल्में बड़े पर्दे के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए ज्यादा ड्रामैटिक होती हैं। अब बदलते परिदृश्य में कंटेंट किस तरह से अपना स्वरूप बदलेगा, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

कंगना ने कहा कि अभी उनको बहुत कुछ हासिल करना है। उन्हें स्टारडम आसानी से हासिल नहीं हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन के बाद जिंदगी कैसे मुड़ेगी, सब कुछ उस पर निर्भर करेगा।