लॉकडाउन में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने किया दोगुना वर्कआउट

By Tatkaal Khabar / 08-06-2020 02:58:48 am | 18012 Views | 0 Comments
#

     30

लॉकडाउन के इस समय में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू खुद को फिट रखने की कोशिश में अधिक से अधिक वर्कआउट कर रही हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी साझा की है, जो वर्कआउट करने के बाद ली गई है। तस्वीर में उन्हें लाइम ग्रीन टी-शर्ट और हेयर बैंड में देखा जा सकता है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "क्वॉरंटाइन में डबल वर्कआउट किया जा रहा है क्योंकि इस दौरान डबल रोटी खाने का नतीजा कुछ ठीक नहीं लग रहा है।"

तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप संग भी अपनी एक तस्वीर शेयर कीं, जिसमें कश्यप 'नाम शबाना' में बेहतरीन काम कर चुकीं इस अभिनेत्री को गले लगाते नजर आ रहे हैं।