दिल्ली, मुंबई, पुणे व तीन अन्य शहरों से कोलकाता के लिए 31 जुलाई तक कोई उड़ान नहीं

By Tatkaal Khabar / 17-07-2020 04:08:49 am | 14793 Views | 0 Comments
#

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केन्द्र सरकार से कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों से कोलकाता आ रहीं उड़ानों पर 31 जुलाई तक पाबंदी लगाने का अनुरोध किया है.


कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों से कोलकाता आने वाली घरेलू उड़ानों पर 31 जुलाई तक रोक लगाने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने विदेश से यहां आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाने का भी अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने एक जुलाई से रात्रि कर्फ्यू में भी एक घंटे की ढील देने का ऐलान किया है.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, 'हमने तय किया है कि (एक जुलाई से) रात्रि कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. हम चाहते हैं कि सभी ऐहतियाती कदम उठाते हुए एक जुलाई से मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएं. इस दौरान केवल बैठकर ही यात्रा की जाए.' फिलहाल पश्चिम बंगाल में रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक है.