कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल का रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ जुड़ा नाम

By Tatkaal Khabar / 21-07-2020 04:45:34 am | 20707 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स मौजूद है जो देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रहे हैं। इन्हीं एक्टर्स में (Bollywood Latest News) अब विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल हो गया है। पहले ही वे जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके है। अपने दमदार एक्शन और रियल स्टंट कर के दुनियाभर में नाम कमाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल को एक नई उपलब्धि मिली है जिसने उन्हें व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स जैसे बड़े नामों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है।

दरअसल द रिचेस्ट ने दुनियाभर के ऐसे स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। इसमें भारत (Bollywood Latest News) से सिर्फ एक ही शख्स का नाम शामिल है। ये नाम है कमांडो मूवी फेम और मार्शल आर्ट्स ट्रेंन्ड एक्टर विद्युत जामवाल का। विद्युत को फिल्मों में बिना बॉडी डबल की मदद किए हुए खतरनाक स्टंट्स खुद करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने लिखा- एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने भारत को एक बार फिर से गर्व महसूस करवाया है। उन्हें 10 पीपल यू डोन्ट वॉन्ट टू मेस विद इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स, ग्रैंडमास्टर शीफू शियान मिंग, फेमस निंजा हात्सुमी मसाकी का नाम भी शामिल है।