अफ्रीका की तंजानिया के माउंट किलिमंजारो पर सबसे उंची पहाड़ी पर सात साल के बच्चे फहराया तिरंगा

By Tatkaal Khabar / 17-04-2018 05:36:33 am | 40316 Views | 0 Comments
#

हैदराबाद के रहने वाले समन्यु पोथुराजु के बच्चे ने अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फैराया है। अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ऐसा पर्वत है जहां ठंड की वजह से अच्छे अच्छे घबरा जाएं लेकिन समन्यु ने इस पर जीत हासिल कर ली है। यह चोटी समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंची है और समन्यु ने बीते 2 अप्रैल को यह मुकाम हासिल किया। समन्यु को इस कारनामे के बाद दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

दरअसल, 7 वर्षीय समन्यु पोथराजु हैदराबाद का रहना वाला है। इस छोटे से बच्चे ने 2 अप्रैल को अफ्रीका में किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फराया था। समन्यु ने इस कामयाबी के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘जब मैंने चढ़ाई शुरू की तो बारिश हो रही थी और रास्ता पत्थरों से भरा हुआ था। मैं डरा हुआ था और मेरे पैरों में तेज दर्द हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद मैंने बाकी की चढ़ाई पूरी की।’ समन्यु ने कहा, ‘मुझे बर्फ पसंद है और इसलिए मैंने किलिमंजारो चुना।

समन्यु अफ्रीका की इस चोटी पर जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। इस कठीन सफर में समन्यु की मां लवन्या कोच भी साथ थे। समन्यु की मां ने बताया कि उसे पर्वतारोहण का शौक स्कूल से मिला है। उन्होंने यह सफर पांच दिनों में पूरा किया।