फिल्म जीरो' के लिए अनुष्‍का का लुक रखा जा रहा सीक्रेट

By Tatkaal Khabar / 17-04-2018 05:49:31 am | 13993 Views | 0 Comments
#

फिल्‍म 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का लुक सामने आ चुका है, लेकिन अनुष्‍का शर्मा का लुक पूरे दम-खम के साथ सीक्रेट रखा जा रहा है। अनुष्‍का सोशल मीडिया पर एक्‍ट‍िव रहती हैं, लेकिन उन्‍होंने अपनी फिल्‍म 'जीरो' को लेकर कोई पोस्‍ट नहीं किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में अनुष्‍का शर्मा साइंटिस्‍ट का किरदार निभा रही हैं। उनकी स्‍क‍िन को एक खास लुक दिया गया है। अनुष्‍का को शेड्यूल से पहले अपनी स्‍क‍िन को बदलने में दो दिन का समय लगता है। उनके मेकओवर में कुल पांच घंटे खर्च होते हैं। प्रोस्‍टथैटिक आर्टिस्‍ट क्‍लोवर वूटन उनके लुक पर काम कर रहे हैं।