राम मंदिर भूमि पूजन : अयोध्या पहुंची चांदी की 22.6 किलो की ईंट, मंदिर की नींव रखेंगे PM मोदी

By Tatkaal Khabar / 28-07-2020 03:45:02 am | 12568 Views | 0 Comments
#

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देशभर मे मंदिर निर्माण में सहयोग देने की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। भूमि पूजन के लिए पवित्र नदियों का जल और तीर्थ स्थलों की पवित्र मिट्टी लाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 5 अगस्त को अयोध्या जाकर PM मोदी भव्य राम मंदिर का भूमिपूजन करने वाले हैं। भूमिपूजन से पहले पीएम मोदी एक शिखर और 5 मंडप वाले 3 मंजिला मंदिर के मॉडल को उसी दिन राम जन्मभूमि परिसर में देखेंगे और उसी वक्त यह मॉडल आम लोगों के लिए रखा जाएगा। राम मंदिर के नए मॉडल के तहत इसमें कुल 17 हिस्से होंगे। इन्हें शिखर, गर्भगृह, कलश गोपुरम रथ, मंडप और अर्थ मंडप, परिक्रमा तोरण, प्रदक्षिणा अधिष्ठान जैसे वर्गों में बांटा गया है। इसी मॉडल को आम जनता के लिए भी रखा जाएगा। 

silver brickayodhya ram mandirnarendra modinews
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन यूं तो 5 अगस्त को होगा, मगर 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा, इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की जाएगी कि वो अपने घरों के बाहर दिए जलाएं। साथ ही अयोध्या में दीवारों की सजावट का काम शुरू हो गया है।
5 अगस्त को भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी चांदी की ईंट से मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। यह चांदी की ईंट अयोध्या पहुंच गई है। यह शुद्ध चांदी की 22.6 किलोग्राम वजनी ईंट है। चांदी की आज के रेट के हिसाब से देखें तो इस ईंट की कीमत करीब 15 लाख 59 हजार है।


भगवान राम, उनके भाई-लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न 5 अगस्त को राम मंदिर के ‘भूमिपूजन’ के अवसर पर रत्नजड़ित पोशाक पहनेंगे। रामदल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्की राम ने भगवान की मूर्तियों पर ये पोशाक पहनाएंगे। इन पोशाकों पर नौ तरह के रत्न लगाए गए हैं। भगवान के लिए वस्त्र सिलने का काम करने वाले भगवत प्रसाद ने कहा कि भगवान राम हरे रंग की पोशाक पहनेंगे। भूमिपूजन बुधवार को होना है और इस दिन का रंग हरा होता है।