अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारी जोरों पर,चारो तरफ पीले रंग की बौछार

By Tatkaal Khabar / 31-07-2020 04:17:03 am | 15238 Views | 0 Comments
#

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन की तैयारी जोरों पर चल रही है और इसके लिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है. साथ ही धार्मिक नगरी अयोध्या को पीले रंग में रंगा जा रहा है तो भूमिपूजन को लेकर अभी से लड्डू भी बनाए जा रहे हैं

इस पावन असवर के लिए धार्मिक नगरी अयोध्या को पीले रंग में भी तब्दील किया जा रहा है. सड़क के दोनों किनारे मकान, दुकान या कोई भी कंस्ट्रक्शन हो, सब चीज पीले रंग में रंगी जा रही है. शहर को पीले रंग में रंगा जा रहा है और इसका अपना ही अलग धार्मिक महत्व होता है.

धार्मिक अनुष्ठान में पीले रंग का बेहद महत्व है और यही वजह है कि 5 अगस्त को जब अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है तो इसे देखते हए घरों को पीले रंग में रंगा जा रहा है.हिंदू परंपरा की बात की जाए तो पीले रंग का काफी महत्व है. पीले रंग का इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और विद्या के लिए बहुत शुभ माना जाता है