'राजी' का पहला गाना रिलीज, ये है फिल्म की कहानी

By Tatkaal Khabar / 18-04-2018 04:10:59 am | 13826 Views | 0 Comments
#

आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजी' का पहला गाना बुधवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म को मेघना गुलज़ार ने निर्देशित किया है। फिल्म एक ऐसी कश्मीरी लड़की के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आलिया के पति का रोल मसान फेम विक्की कौशल ने किया है। 
Image result for

राजी के पहले गाने में इस्तेमाल ज्यादातर विजुअल ट्रेलर में पहले ही नजर आ चुके हैं। गाना एक मिनट 46 सेकंड का है जिसे गुलजार ने लिखा है। अरिजीत सिंह ने इसे शिद्दत से गाया है। बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज का भी इस्तेमाल है। बीच-बीच में आलिया की आवाज में संवाद भी सुनाई पड़ता है। शंकर एहसान लॉय का म्यूजिक है।