सुशांत सुसाइड केस : मुंबई पुलिस को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, 3 दिन में मांगी अब तक की अपडेट रिपोर्ट

By Tatkaal Khabar / 05-08-2020 03:25:03 am | 17024 Views | 0 Comments
#

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और रिया चक्रवर्ती की याचिका की सुनवाई करते हुए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से कहा, ' बिहार पुलिस के ऑफिसर के साथ जिस तरह बर्ताव हुआ वह सही नहीं है। बिहार का पुलिस अधिकारी मुंबई अपनी ड्यूटी निभाने के लिए गया हुआ था। इसलिए आपको भी पेशेवर तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए थी और साक्ष्यों को संभाले रखना चाहिए था।'

 सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई और महाराष्ट्र सरकार को भी सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि मुंबई पुलिस द्वारा साक्ष्य मिटाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही साथ अदालत ने 3 दिन के भीतर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस को अभी तक की जांच रिपोर्ट को पेश करने का भी आदेश दिया है।