ड्रामा खत्म हो गया हो तो अब कोरोना को नियंत्रित करने पर ध्यान दे गहलोत सरकार : मायावती

By Tatkaal Khabar / 11-08-2020 03:51:52 am | 16734 Views | 0 Comments
#

सचिन पायलट और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद अब राजस्थान में जारी सियासी घमासान थमता दिख रहा है। इसी दौरान बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही गहलोत सरकार को नसीयत देती हुए बाेली, अब ऐसा लगता है कि अब राजस्थान में कांग्रेस सरकार सुरक्षित है। अब सरकार को कोरोना को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए।

फिलहाल अभी राजस्थान में कांग्रेस सरकार सुरक्षित है लेकिन इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि पायलट और गहलोत जी के बीच ड्रामा फिर से कब शुरू होगा। दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आंतरिक संघर्ष की वजह से राज्य में लोक कल्याण के कार्य प्रभावित हुए हैं।