Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से करें श्रृंगार

By Tatkaal Khabar / 15-08-2020 02:29:19 am | 59766 Views | 0 Comments
#

हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज 21 अगस्त को पड़ेगा। यह व्रत सुहागिनों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्योकि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिला को अच्छे पति का सुख प्राप्त होता है। और कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और उनकी शादी अच्छे घर में होती है। हरतालिका तीज पर मेहँदी लगाने का भी अपना अलग महत्व होता है। इस व्रत को करने वाली महिलाओ और कन्याओं को इस दिन मेहंदी अवश्य लगानी चाहिए। इस दिन महिलाओ और कन्याओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा मेहंदी होती है। हरतालिका तीज पर महिलाएं एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिजाइन्स लगाती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स। इन मेहंदी के डिजाइन्स को लगाना बेहद आसान है। देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स और हरतालिका तीज के लिए हो जाएं तैयार।