COVID-19 Updates: दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 7.73 लाख

By Tatkaal Khabar / 17-08-2020 03:54:18 am | 15050 Views | 0 Comments
#

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus Pandemic) का खौफ पूरी दुनिया में अभी भी बना हुआ है. जिसकी वजह हर दिन दुनियाभर में आने वाले दो लाख से ज्यादा कोरोना (Corona) के नए केस है. अब तक पूरी दुनिया में दो करोड़ 18 लाख 26 हजार 450 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो चुके हैं. इनमें से सात लाख 73 हजार 72 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे विश्व में दो लाख 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 4800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. हालांकि दुनियाभर (Worldwide) में अब तक एक करोड़ 45 लाख 64 हजार 184 लोग कोरोना के इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

अभी भी दुनियाभर में 64 लाख 89 हजार 194 लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में चीन (China) के वुहान शहर (Wuhan City) से निकले कोरोना वायरस (Corona Virus) ने सबसे ज्यादा असर दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका (America) में दिखाया है. यहां अब तक 55 लाख 66 हजार 632 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें से एक लाख 73 हजार 128 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में अब तक 29 लाख 22 हजार 724 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि यहां अभी भी 24 लाख 70 हजार 780 लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं.