सुशांत सिंह मामले की जांच करने वाले डीसीपी सपरिवार हुए कोरोना संक्रमित

By Tatkaal Khabar / 29-08-2020 10:50:07 am | 16630 Views | 0 Comments
#

मुंबई : फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की जांच करने वाले डीसीपी अभिषेख त्रिमुखे शनिवार को पूरे परिवार सहित कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसका असर सीबीआई जांच पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेख त्रिमुखे की तबीयत शुक्रवार से ही खराब थी। इसी वजह से त्रिमुखे का उनके परिवार सहित कोरोना टेस्ट कराया गया था। शनिवार को त्रिमुखे व उनके परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसलिए फिलहाल त्रिमुखे का इलाज उनके घर में ही हो रहा है। अभिषेख त्रिमुखे के कोरोना बाधित होने के बाद सुशांत मामले की जांच पर भी असर हो सकता है। इसका कारण सीबीआई की टीम ने अभिषेख त्रिमुखे से मिल कर इस मामले की कागजपत्र लिए थे। साथ ही अभिषेख त्रिमुखे हर दिन बांद्रा स्थित अपने कार्यालय में सीबीआई टीम के जांच अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे।