गोल्फ महिलात्वेसा, दीक्षा ने चेक ओपन में कट हासिल किया

By Tatkaal Khabar / 30-08-2020 09:10:14 am | 21607 Views | 0 Comments
#

बेरॉन. भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक (Tvesa Malik) और दीक्षा डागर (Diksha Dagar) टिप्सस्पोर्ट चेक ओपन (Tipsport Czech Ladies Open) महिला गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्रमश: 72 और 73 का कार्ड खेल कर कट में प्रवेश पाने में सफल रहीं। त्वेसा (70-72) दो दौर के बाद दो अंडर 142 के स्कोर के साथ संयुक्त 35वें जबकि दीक्षा (70-73) एक अंडर 143 के स्कोर के साथ संयुक्त 44वें स्थान पर है।


कट दो ओवर तक गया जिसे 69 खिलाड़ियों ने हासिल किया। डेनमार्क की एमली क्रिस्टिन पेडरसन कुल 16 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है। उनके पास दूसरे स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर से छह शॉट की बढ़त हासिल है।(एजेंसी)