फैमिली ड्रामा में यामी गौतम के साथ काम करेंगे दिलजीत दोसांझ

By Tatkaal Khabar / 02-09-2020 03:46:10 am | 43060 Views | 0 Comments
#

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ फैमिली ड्रामा में यामी गौतम के साथ काम करते नजर आएंगे। पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने पिछले कुछ सालों में कई हिंदी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब वह एक फैमिली ड्रामा फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
Bollywood News
 
शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिलजीत प्रेग्नेंट पुरुष के रोल में होंगे। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पंजाब के एक कपल पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वो किस तरह एक पुरुष के प्रेग्नेंट होने की सिचुएशन को संभालते हैं। फिल्म की शूटिंग दिलजीत के अमरीका से भारत लौटने के बाद इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है।