SUSHANT CASE : रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, NCB ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी

By Tatkaal Khabar / 08-09-2020 04:06:05 am | 18656 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल टेस्ट के लिए एनसीबी रिया को सायन अस्पताल लेकर गई। इस बाद वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये रिया को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से रिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। लेकिन इसके बाद रिया के वकीलों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगा दी है। जिस पर सुनवाई जारी है।