अभिनेत्री तनूजा को उनकी दोनों बेटी काजोल और तनीषा ने प्यारभरा नोट लिखकर दिया बधाई

By Tatkaal Khabar / 23-09-2020 03:22:52 am | 16581 Views | 0 Comments
#

अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा मुखर्जी अपना 77 वां जन्मदिन मना रही हैं। और इसी पर आज काजोल ने इंस्टा पर अपनी मां तनुजा के साथ की फोटो शेयर की और प्यारभरा नोट लिखकर उनको जन्मदिन की बधाईयां दीं। वहीं काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीशा मुखर्जी ने भी अपनी मां की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दीं।

काजोल ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा,' जब मैं आपके साथ खड़ी होती हूं तो ऐसा लगता हैं कि मैं पूरी सेना के साथ खड़ी हूं। हैप्पी बर्थडे उस महिला को जिसने मुझे महिलाओं के हर अवतार से रूबरू करवाया। योद्धा,पत्नी, मां,बहन,महिला,इंसान और भावना एंव जोश!! हैप्पी बर्थडे मम्मा,लव यू सो मच!! मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आपने मुझे अपनी बेटी के तौर पर चुना..हमेशा और हमेशा।।'