Tandav Controversy : सैफ अली खान की वेब सीरीज पर क्यों हो रहा 'तांडव'

By Tatkaal Khabar / 18-01-2021 08:11:14 am | 17869 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली:अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब-सीरीज़ 'तांडव' के निर्माता कानूनी संकट में आ गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक एफआईआर दर्ज की गई है।
ऐक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों की चर्चित वेब सीरीज 'तांडव' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि अब सरकार को भी दखल देना पड़ा है। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ऐमजॉन प्राइम से इस पर जवाब मांगा है। ट्विटर पर #tandavban ट्रेंड करने लगा है। लोग इसे बैन करने की मांग करने लगे हैं। आइए समझते हैं कि आखिर इस वेब सीरीज पर कैसा 'तांडव' मचा है।

क्या है विवाद
दरअसल, वेब सीरीज 'तांडव' को देखने के बाद आरोप लगाया गया है कि इसमें हिंदू देवी-देवताओं का उपहास किया गया है। भाजपा सांसद मनोज कोटक ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ऐमजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।