वरुण धवन और नताशा की शादी की ये वीडियो वायरल

By Tatkaal Khabar / 25-01-2021 06:33:58 am | 18198 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को सात फेरे लेने के बाद एक दूजे के हो गए। दोनों अब पति-पत्नी हैं। दोनों ने अपने परिवार और नजदीकी मित्रों की उपस्थिति में अलीबाग के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। 
दोनों की शादी तस्वीरें भी सामने आ गई है। दोनों साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। पहले दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे थे, लेकिन कोविड की वजह से दोनों ने अलीबाग में शादी करने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हुए थे। वरुण और नताशा की शादी रविवार शाम को लगभग 6.30 बजे शुरू हुई और रात 10.30 बजे के लगभग संपन्न हुई। खूबसूरत रंगों से भरपूर इस तस्वीर में वरुण धवन और नताशा दलाल के चेहरे की खुशी देखने वाली है। वरुण धवन और नताशा दलाल की यह तस्वीर फैंस के दिलों को छू गई है और वो जमकर इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं।





दोनों के विवाह बंधन में बंधने के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी दी जाएगी। मुंबई के एक 5 स्टार होटेल में 2 फरवरी को वरुण और नताशा के दोस्तों और फैमिली के सदस्यों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी की योजना बनाई जा रही है।