शादी की 10वीं सालगिरह पर अयोध्या पहुंचे गुरमीत-देबिना, मंदिर के लिए दान देकर लिया भगवान राम का आशीर्वाद

By Tatkaal Khabar / 16-02-2021 04:52:57 am | 13256 Views | 0 Comments
#

एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी अपनी शादी की 10वीं सालगिरह पर अयोध्या के राम मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने मंदिर में दान भी दिया। वे दोनों टीवी के लोकप्रिय शो रामायण में राम और सीता की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। ये जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। रामायण के सेट पर ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। इसलिए भगवान राम और सीता उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।

गुरमीत चौधरी अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "हमारी 10वीं सालगिरह निश्चित रूप से बेहद विशेष है। राम मंदिर जाकर हमारे प्रेम का जश्न मनाना सबसे उपयुक्त तरीकों में से एक रहा है। वास्तव में हमारे लिए ऐसा करने से बेहतर कोई और तरीका हो ही नहीं सकता था। हम मंदिर में आकर व्यक्तिगत रूप से दान करना चाहते थे। अयोध्या मंदिर जाना और भगवान राम और सीता से आशीर्वाद लेना एक सुंदर अनुभव रहा। यहां आकर हमें जो प्यार और खुशी मिली, वे बेहद अभिभूत करने वाली थी।"