पश्चिम बंगाल: 21 मार्च को अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणापत्र

By Tatkaal Khabar / 19-03-2021 09:14:35 am | 23004 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिगज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आगामी 21 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घोषणा पत्र जारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणापत्र के लिए राज्य के लोगों से फरवरी में सुझाव लेने की प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इस अभियान ‘लोखो सोनार बांग्ला’ को कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) द्वारा शुरू किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है। बता दे घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आकर्षित करने के लिए वादों की लंबी लिस्‍ट होने की भी संभावना है। वही पता चला है कि आदिवासी आबादी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) हर ब्लॉक में SC/ST समुदाय के लिए स्कूलों का वादा करने वाली है।

इसके साथ ही पिछड़े समुदाय के लिए 250 करोड़ रुपये धार्मिक स्थानों पर उनकी यात्रा और मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए देने की भी घोषणा हो सकती है। भाजपा अपने घोषणा पत्र में राज्य में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का भी ऐलान कर सकती है। इसके अलावा, बीजेपी सत्ता में आने पर पूरे बंगाल में आयुष्मान भारत को लागू करने का भी वादा करेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly Elections) चुनाव आठ चरणों में कराए जाएंगे। बंगाल चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।