होली पर क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े, जानें कारण

By Tatkaal Khabar / 25-03-2021 04:57:45 am | 25557 Views | 0 Comments
#

होली का त्योहार रंगों और खुशियां बांटने का पर्व है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के त्योहार पर अधिकतर लोग व्हाइट कलर के कपड़े पहनते हैं, क्या आप सोचा है कि लोग इस दिन सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं, होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने का क्या ट्रेंड है। चलिए जानते हैं लोग होली पर सफेद कपड़े क्यो पहनते हैं।

होली पर सफेद कपड़े पहनने का चलन है। महिलाएं सफेद सूट केसाथ कलरफुल दुपट्टा डालती हैं वहीं लड़के व्हाइट टीशर्ट या फिर व्हाइट कुर्ता कैरी करते हैं। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी लोग अपने गिले शिकवे भुलाकर गले लगते हैं। इस भाईचारे को दर्शाने के लिए होली के दिन सफेद कपड़े पहनते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होता है। होली का त्योहार दो दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। सफेद रंग के कपड़े पर कलर उभरकर आते हैं। सफेद रंग पर गुलाल कर हर रंग अलग से दिखाई देता है। सफेद चिकन कुर्ता होली के दिन आप सफेद चिकन कुर्ता और ब्लू जींस पहन सकते हैं। इस कॉबिनेशन को आप ऑफिस पहनकर दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। होली के लिए सफेद चिकन कुर्ता काफी ट्रेड में है।