राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी और अमित शाह ने ली स्वास्थ्य का हाल

By Tatkaal Khabar / 26-03-2021 12:09:44 pm | 16450 Views | 0 Comments
#

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद को आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफेरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेटे से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति जी के पुत्र से बात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.'
 गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति जी के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं'