टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कार्डियक अरेस्‍ट से निधन

By Tatkaal Khabar / 20-04-2021 03:26:06 am | 15756 Views | 0 Comments
#

टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया हैं। हिना खान के पिता को आज (20 अप्रैल) कार्डियक अरेस्ट आया था। हिना खान सोशल मीडिया पर डेली अपडेट पोस्ट करने से कभी नहीं चूकती, लेकिन पिछले 24 घंटों से वो इनएक्टिव हैं। हिना के लिए यह बेहद मुश्किल वक्त है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री अपने पिता के काफी करीब थीं और अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं।

पिता के इंतकाल की खबर मिलते ही हिना खान मुंबई लौट आई हैं। वो अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए कश्मीर में थीं। पिछले साल उनके पिता की एक हंसी मजाक वाली वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में उसके पिता उसे बताते हैं कि उन्होंने अपने सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं ताकि वह कुछ पैसे बचा सकें। हिना खान एक कश्मीरी परिवार से हैं।