योगी बोले कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को नकारा…

By Tatkaal Khabar / 16-05-2018 04:17:56 am | 13947 Views | 0 Comments
#

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार जताया और शुभकामनाएं दीं।मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी कासगंज में आपदा पीड़ितों को राहत राशि बांटने आए थे। पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने कलैक्ट्रेट में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
Related image

समीक्षा बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कर्नाटक की जीत पर कहा कि वहां की जनता ने केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना कर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को नकारा है। कर्नाटक की जीत केंद्र सरकार के विकास कार्यों का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कांग्रेस मुक्त भारत का सपना एक कदम और आगे बढ़ा है। इसके साथ ही योगी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की कुशल रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत कर्नाटक के चुनाव में रंग लाई।