HAPPY BIRTHDAY DISHA PATANI : दिशा पटानी का आज है 29 वा जन्मदिन

By Tatkaal Khabar / 13-06-2021 02:51:03 am | 22995 Views | 0 Comments
#

भारतीय फिल्मों में हमेशा से ही खूबसूरत और हसीन अभिनेत्रियों ने अपने हुस्न के जलवों से हमेशा ही सबको खुश किया है। कहते हैं किसी भी इंसान को कला ईश्वर की ओर से दिया गया नायब तोहफा होता हैहर किसी की जिंदगी में ऐसे बहुत सारे दिन होते हैं जो उनके लिए बहुत खास होते हैं। उन खास दिनों में से एक दिन होता जन्मदिन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के लिए भी ये दिन काफी खास है। लेकिन इस खास दिन को वो बिना किसी ग्रेंड पार्टी के सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

दिशा पटानी 13 जून को अपना 29वां बर्थेडे  मना रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया की वो अपना बर्थडे बहुत शांत तरीक से मनाएंगी। वो अपने फ्रेंड्स के साथ डिनर डेट पर जाएंगी। दिशा ने कहा, बर्थडे वाले दिन वो थोड़ा अजीब महसूस करती हैं क्योंकि उसी दिन सबके फोन आते हैं और सब ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसके बाद सब रोज जैसा हो जाता है।

दिशा ने बताया, बर्थड मनाने के लिए अब वो बड़ी हो गई हैं। उन्हें याद नहीं की उन्होंने खुद आखिरी बार अपना बर्थडे कब सेलिब्रेट किया था। हां जब वो छोटी थी तब उनका पापा उनके बर्थडे पर पार्टी दिया करते थे जिसमें उनके दोस्त और भाई बहन शामिल होते थे। जब दिशा से पूछा गया की क्या टाइगर श्रॉफ उनके बर्थडे प्लान में शामिल हैं। तो दिशा ने कहा, ये कहना अभी बहुत जल्दी होगा, क्योंकि अभी तक उन्होंने कोई प्लान नहीं बनाया है।