एमएस धोनी ने वाइफ साक्षी को शादी की सालगिरह पर दिया खास गिफ्ट

By Tatkaal Khabar / 04-07-2021 02:23:35 am | 18027 Views | 0 Comments
#

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी सालगिरह मना रहे हैं। उनकी साक्षी धोनी से शादी को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी को एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट दिया है। साक्षी को गिफ्ट में क्या मिला है, इस बात की सूचना उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विंटेज कार की तस्वीर लगाई है, साथ में एनिवर्सरी गिफ्ट के लिए धोनी को शुक्रिया भी कहा है।dhoni and sakshi wedding anniversary   10            - Navbharat Times

उनके इस पोस्ट पर धोनी ओर साक्षी के फैन्स जमकर बधाइयां संदेश दे रहे हैं। साक्षी ने जिस कार की फोटो शेयर की है, वह देखने में काफी शानदार लग रही है। बता दें कि धोनी ने साक्षी संग 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। दोनों की एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम जीवा है। साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर जीवा और धोनी के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

साक्षी के वीडियो में दिखा था धोनी की विंटेज कारों का कलेक्शन
साक्षी ने एक दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी की विंटेज कारों का खूबसूरत कलेक्शन दिख रहा था। दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स इस बात को अच्छे से जानते हैं कि धोनी को गाड़ियों का कितना शौक है।