राज्यपाल राम नाइक से मिले चित्रकार मोहम्मद शकील ...
लखनऊ: 28 मई 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राजभवन में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित चित्रकार मोहम्मद शकील ने शिष्टाचारिक भेंट की। श्री मोहम्मद शकील ने राज्यपाल के जीवन के मूलमंत्र थीम ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ पर आधारित 30ग्20 साईज की पेंटिंग भी भेंट की।
श्री मोहम्मद शकील मूलतः तैलचित्र कलाकार हैं जिन्होंने पौराणिक ग्रंथों के प्रसंगों पर आधारित अनेक चित्रों का निर्माण किया है। श्री शकील ने आधुनिक कला के मेल से अनेक भित्ति चित्रों का भी निर्माण किया है। श्री शकील को उनकी उत्कृष्ट कला हेतु अनेक अवार्ड एवं सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी अनेक एकल एवं समूह फोटो प्रदर्शिनियाँ उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में आयोजित हो चुकी हैं।