पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती....
कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार 16 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त के बाद बुधवार को इनकी कीमतों में पहली बार गिरावट आई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक पैसे की कटौती की गई है।
पेट्रोल और डी़जल दोनों के दामों में सिर्फ एक पैसे की कटौती की गई है। एक पैसे की गिरावट के बाद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.42 पैसे प्रति लीटर और डीजल 69.30 पैसे प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 86.23 पैसे प्रति लीटर और डीजल 73.78 पैसे प्रति लीटर है।कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर 1 पैसे की कमी होने पर जमकर तंज चलाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ' पेट्रोल-डीजल की कीमतों + में आई 1 पैसे की कमी के बाद शायद धर्मेंद्र प्रधान चाहते हों कि देश इस खुशी में डांस करने लगे। पूरे 1 पैसे की कमी! वाह!'