कोलकाता :भवानीपुर में शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान

By Tatkaal Khabar / 30-09-2021 03:03:08 am | 17388 Views | 0 Comments
#

कोलकाता, 30 सितंबर: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के तहत आज मतदान हुआ है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, जिनके मुकाबले में भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को टिकट दिया है। वहीं, सीपीआई (एम) की तरफ से श्रीजीब बिस्वास भवानीपुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारी हंगामा देखने को मिला था, जिसे ध्यान में रखते हुए आज वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

पश्चिम बंगाल में आज 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक भवानीपुर में 53.32 प्रतिशत, समरगंज में 78.60 और जंगीपुर में 76.12 फीसदी मतदान हुआ है।