T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, नीशम के सामने फेल हुए इंग्लैंड के गेंदबाज

By Tatkaal Khabar / 11-11-2021 03:25:20 am | 17149 Views | 0 Comments
#

टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 16वें ओवर तक इंग्लैंड ने मुकाबले में अपनी पकड़ बना रखी थी लेकिन ग्लेन फिलिप का विकेट चटकाने के साथ ही दबाव में आ गई। जिमी नीशम ने 11 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाकर मैच पलट दिया। 

इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड ने पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। केन विलियमसन ने 7 गेंदबाजों को आजमाया जिनमें से टिम साउदी, एडम मिल्न, जेम्स नीशाम और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाया। 

इंग्लैंड को मिली अच्छी शुरुआत

टॉस गंवाने के बावजूद इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की और 4 विकेट गंवाकर इंग्लैंड ने 166 रन बनाए। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। लेकिन मोईन अली और डेविड मलान की तूफानी पारी ने इंग्लैंड के स्कोर को गति देने का काम किया। मोईन अली ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जबकि डेविड मलान 30 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बना पाने में कामयाब हुए।