सलमान के पिता से मिले नितिन गडकरी संपर्क फॉर समर्थन' अभियान में
भारतीय जनता पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत पार्टी कई बड़े नेता देश की मशहूर हस्तियों से मुलाकात करने में जुटे है। इस कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान गडकरी ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
बता दें की केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर समर्थन के लिए भाजपा ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की है। 29 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान को शुरू किया था। इस दौरान सांसद, विधायक समेत भाजपा के नेता मशहूर हस्तियों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष देश की 50 जानी-मानी हस्तियों से मिलेंगे।