राफेल डील मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को झटका

By Tatkaal Khabar / 08-06-2018 03:18:19 am | 8250 Views | 0 Comments
#

कैग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फ्रांस के सा‌थ हुए 58000 करोड़ के राफेल डील की जांच होगी। इसमें 36 राफेल विमान खरीदे गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें सरकार ने वित्तीय अनियमितता की और जानबूझ कर अधिक पैसे में विमान खरीदे गए।

ऐसा पहले भी होता रहा है जब रक्षा संबंधी मामलों की कैग जांच करता रहा है। हालांकि इस मामले में देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि कोई घोटाला नहीं हुआ था। लेकिन कांग्रेस लगातार इसमें घोटाले का आरोप लगा रही है। 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे में कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि भारत जिस कीमत पर लड़ाकू विमान खरीद रहा है और कुछ अन्य देश जिस कीमत पर मोल भाव कर रहे हैं , उनमें गलत तुलना की गई।

उन्होंने राफेल सौदे में घोटाला होने के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह आश्वस्त कर रही हैं कि राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ। हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। राजग सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर निर्मला रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।