फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल ने थीम को हराकर जीता 11वां खिताब...

By Tatkaal Khabar / 11-06-2018 04:58:26 am | 14185 Views | 0 Comments
#

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया। नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।
Image result for

नडाल का यह 11वां फ्रेंच ओपन खिताब है। टॉप सीड नडाल ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थीम को 6-4, 6-3, 6-2 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने दो घंटे 42 मिनट में यह मुकाबला जीता।गौरतलब है कि रोलां गैरो पर नडाल ने दूसरी बार थीम को हराया है।उन्होंने पिछले साल सेमीफाइनल में थीम को मात दी थी। दोनों के बीच 2014 से अभी तक 10 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सिर्फ तीन बार ही थीम को जीत मिली हे और नडाल ने सात बार जीत हासिल की है।