आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से गुपचुप तरीके से रचाई शादी!

By Tatkaal Khabar / 07-04-2022 12:40:26 pm | 22218 Views | 0 Comments
#

भोजपुरी सिनेमा के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बीच कपल की एक फोटो वायरल हो रह है जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 
इस फोटो ने उनके फैन्स को हैरानी में डाल दिया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं।  इस फोटो के साथ ही आम्रपाली दुबे ने एक इंस्टा रील भी शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

फोटो शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा, 'नेपाली शादी'।


फोटो में आम्रपाली और निरहुआ नेपाली रीति रिवाज के तहत दूल्हा दुल्हन बने देखे जा सकते हैं। लंबी टोपी और माथे पर तिलक के साथ निरहुआ ने मरून कलर की शेरवानी पहन रखी है। जबकि आम्रपाली दुबे को लाल जोड़े में सजे हुए देखा जा सकता है, साथ ही उनके माथे पर लाल रंग का माथा पट्टी लगा रखा है।