2019 में कांग्रेस या RJD के टिकट पर लडूंगा चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा RJD द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे। आर्श्चय की बात यह है कि शत्रुघ्न के मित्र और बिहार के CM नीतिश कुमार की पार्टी JDU ने भी आज ही इफ्तार रखा था जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं हुए। RJD के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह आना वाला लोकसभा चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे। हालांकि सिन्हा ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह BJP के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि RJD या कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा आए दिन अपनी पार्टी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती बयान देते रहते हैं