सेना के शहीद जवान के परिवार से बीजेपी नेता ने की भेंट

By Tatkaal Khabar / 16-06-2018 03:45:07 am | 12838 Views | 0 Comments
#

जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रमुख रवींद्र रैना ने आज सेना के दिवंगत जवान औरंगजेब के परिवारवालों से मुलाकात की और कहा कि उनके हत्यारों का जल्द खात्मा कर दिया जाएगा।दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने जवान को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी । औरंगजेब ईद मनाने के लिए गुरूवार को राजौरी जिले में अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया था।

रैना और भाजपा के अन्य नेताओं ने पुंछ जिले के सलानी गांव में औरंगजेब के परिवारवालों से मुलाकात की और उनकी मौत पर शोक प्रकट किया ।