आप नेता राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पंजाब के कई मुद्दों पर विस्तार से हुई बात

By Tatkaal Khabar / 03-09-2022 03:37:48 am | 16213 Views | 0 Comments
#

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप)  नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज राष्ट्रपति मुर्मू से सांसद राघव चड्ढा की यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। आप सांसद ने राष्ट्रपति को स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट की और पंजाब के लोगों की ओर से उनका अभिनंदन किया।


बैठक के दौरान सांसद ने राष्ट्रपति के साथ समाज के कमजोर वर्ग से जुड़े लोगों के मुद्दों सहित राज्य के विभिन्न विकास और जन कल्याण मुद्दों पर भी चर्चा की। सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा "भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और अपनी शुभकामनाएं दी।" बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।