एलन मस्क ने बदला Twitter का लोगो, चिड़िया की जगह आया डॉगी

By Tatkaal Khabar / 04-04-2023 02:54:03 am | 16228 Views | 0 Comments
#

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने जब से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा है, तब से ही वे लगातार सुर्खियों में हैं। मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। अब उन्होंने इसमें एक बड़ा बदलाव किया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो रहे हैं।

बदला लोगो
दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक नीली चिड़िया लोगो को हटा दिया। अब मस्क ने डॉगी को ट्विटर का नया लोगो बनाया है। इसको लेकर एलन मस्क ने एक ट्वीट भी किया है। बता दंे कि एलन मस्क बीते साल अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर की डील के साथ ट्विटर के मालिक बने थे।

नीली चिड़िया की जगह डॉगी, यूजर्स हैरान
यूजर्स को सोमवार रात से अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक डॉगी नजर आया। नया लोगो देखकर यूजर्स हैरान हो गए। वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर डॉगी दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा।

मस्क ने किया ट्वीट
पहले यूजर्स को लगा था कि शायद ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया। इसके साथ साफ हो गया है कि उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। एलन ने अपने अकांउट पर एक पुराने पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें वो किसी अज्ञात अकाउंट के साथ चर्चा कर रहे हैं।