आज है सावन का शिवरात्रि व्रत, जानिए इसका महत्व

By Tatkaal Khabar / 15-07-2023 04:18:22 am | 11803 Views | 0 Comments
#

Sawan Shivratri 2023: सावन के महीने में आने वाले सोमवार व्रत, सावन प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि की तिथियों का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है इन तिथियों पर भोलेनाथ की पूजा-उपासना और उपाय करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और हर तरह की मनोकामना की पूर्ति होती है। सावन शिवरात्रि व्रत 15 जुलाई 2023 को है। श्रावण शिवरात्रि का अत्यधिक महत्व है और यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। शिवरात्रि पर कांवड़िए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं। श्रावण शिवरात्रि का त्योहार अत्यधिक शुभ माना जाता है। देशभर में सावन शिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से पूरे माह की पूजा का फल करने के समान पुण्य मिल जाता है। यही वजह है कि सावन में इस दिन को त्योहार की तरह मनाया जाता है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और पूजन सामग्री के बारे में।  सावन शिवरात्रि 2023: तिथि और समय चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 15 जुलाई 2023 - रात्रि 08:32 बजे चतुर्दशी तिथि समाप्त - 16 जुलाई 2023 - रात्रि 10:08 बजे निशिता काल मुहूर्त - 16 जुलाई 2023, प्रात: 12.07 - प्रात: 12.48 शिवरात्रि पारण समय - 16 जुलाई 2023 - प्रातः 05:34 बजे से अपराह्न 03:51 बजे तक