मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे CM फडणवीस

By Tatkaal Khabar / 28-06-2018 02:22:59 am | 11846 Views | 0 Comments
#

मुंबई के घाटकोपर के पास सर्वोदय नगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गुरुवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है।
Image result for       5
जानकारी के मुताबिक, विमान में चार लोग सवार थे। मरने वालों में एक पायलट, 3 पैसेंजर और एक राहगीर शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम अभी चल रहा है। 
 जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा यह घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटना के पीछे क्या कारण है और ऐसी घटना का जिम्मेदार कौन है इसकी जांच जरूरी है।