कश्मीर में बाढ़ का कहर लोग घर छोड़ने को तैयार

By Tatkaal Khabar / 30-06-2018 03:34:04 am | 10108 Views | 0 Comments
#

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में बारिश ने कहर ढाया हुआ है। कश्मीर में बाढ़ आ गई है। लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बारिश से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। बारिश के चलते जम्मू संभाग में 3 लोगों की मौत भी हो गई। 
Image result for
कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू कर दी गई। पर यह अभी हिचकोले खा रही थी। दरअसल खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण यात्रा का मार्ग अवरुद्ध हो गया था जिस कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

श्रद्धालुओं का चौथा जत्था भी जम्मू बेस कैंप पहुंच चुका है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले श्रद्धालुओं से कहा गया था कि वे उत्तरी कश्मीर में बालटाल शिविर या दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर से आगे ना जाएं। भारत-तिब्बत सीमा बल के जवान रास्तों को सहीं कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं।

कुछ यात्री तीर्थयात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।