मंदसौर गैंगरेप पर मालिनी अवस्थी ने बॉलीवुड को लिया आड़े हाथों

By Tatkaal Khabar / 30-06-2018 03:46:51 am | 10042 Views | 0 Comments
#

मध्य-प्रदेश के मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले पर सारे देश में बवाल मचा हुआ है। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के मौन को लेकर तीखा हमला बोला है।

मालिनी ने ट्वीट कर , 'कठुआ पर शर्म आई और मंदसौर पर जुबां पर ताले! आक्रोश में भेदभाव! बॉलीवुड में अब न कोई तख्ती लटका रहा, न ही कोई विदेशी अखबारों और मीडिया में भारत को बदनाम करता हुआ लेख लिख रहा। न घंटों विलाप करने वाले एंकर अब व्यथित दिख रहे! बच्चियों में भी भेदभाव का दोहरा मापदंड सिर्फ सेक्युलर कर सकते हैं।'

उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें यह कह कर ट्रोल कर दिया कि वो रेप जैसी घटनाओं को धर्म के चश्में से देख रही हैं