Truck drivers protest: ट्रकों की हड़ताल से गड़बड़ाई सप्लाई चेन, कई शहरों में ईंधन -सब्जियों की भारी कमी

By Tatkaal Khabar / 02-01-2024 01:10:10 am | 6937 Views | 0 Comments
#

Truck drivers protest , हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में ट्रक ड्राईवरों ने चक्का जाम कर दिया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की इस हड़ताल के देश की सप्लाई चैन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसके चलते देश के कई राज्यों में तेल, दूध , सब्जी और जरूरी सामानों की किल्लत शुरू हो गई है।

ट्रक, बस चालकों ने हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए हैं। हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ कई राज्यों में यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हड़ताल करने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते दूध, सब्जियां, दवाएं, खाने-पीने का सामान, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने की संभावना हो गई है।

दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में हड़ताल ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस हड़ताल के चलते पेट्रोल और डीजल के टैंकर भी नहीं चल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने फ्यूल स्टॉक करना शुरू कर दिया है। एमपी, राजस्थान, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के कई जिलों में पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया है।