मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही है सोनाली बेंद्रे...

By Tatkaal Khabar / 10-07-2018 08:55:08 am | 15440 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली ब्रेंद्रे मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही है। सोनाली के इस बुरे दौर में पूरा बॉलीवुड उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। हालांकि उनके किस अंग में कैंसर हुआ है इस बात का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वह हाई-ग्रेड कैंसर से जूझ रही हो जो मेटास्टेटिक है। इसे कैंसर की चौथी स्टेज (आखिरी) भी कहा जाता है।
Image result for

सबसे पहले शरीर के किसी अंग में होने वाला कैंसर प्राइमरी ट्यूमर कहलाता है। इसके बाद शरीर के दूसरे हिस्सों में होने वाला ट्यूमर मैटास्टेटिक या सेकेंडरी कैंसर कहलाता है। मैटास्टेटिक कैंसर की कोशिकाएं भी प्राइमरी कैंसर के जैसी ही होती हैं। मैटास्टेटिक कैंसर शब्द का इस्तेमाल सॉलिड यानी ठोस ट्यूमर के लिए किया जाता है, जो शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया हो।

कैंसर की मुख्य रूप से चार अवस्थाएं होती हैं। पहली और दूसरी अवस्था में कैंसर का ट्यूमर छोटा होता है और आस-पास के टिश्यूज की गहराई में नहीं फैलता।